टॉप न्यूज़दिल्लीराजनीति

‘जेएनयू-इशरत जहां के मुद्दे पर समर्थन कर कांग्रेस देश में कैसा माहौल चाहती है’

phpThumb_generated_thumbnail (80)एजेंसी/भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को भाजयुमो के संभागीय बूथ स्तरीय युवा सम्मेलन में जेएनयू और इशरत जहां के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगने पर राहुल गांधी इनका समर्थन करने पहुंचते हैं और इशरत जहां को आतंकवादी नहीं मानते। जिसे आईबी के अलावा लश्कर ए तोएबा संगठन की महिला जेहादी बता चुका है एवं आतंकी हेडली भी इसे आतंकवादी स्पष्ट कर चुका है। आखिर कांग्रेस देश में कैसा माहौल चाहती है।

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी सोच छोड़कर माओवादी और अलगाववादी सोच की तरफ बढ़ रहे हैं। इन्हें आज वैशाखी की जरूरत पड़ रही है। इनकी विचारधारा पर कांग्रेस में भी दो फाड़ हो गए हैं। इनकी पार्टी के लोग ही इनके खिलाफ खड़े हो गए हैं। इनकी सत्ता पाने की छटपटाहट ऐसी है कि ये लोग संघ की तुलना आतंकी संगठनों से करते हैं।

उन्होंने देश में असहिष्णुता की बात कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात और हिन्दोस्तां का नाम मिटा देंगे जैसे नारे लगाना अभिव्यक्ति की आजादी नहीं हो सकती। कांग्रेस पार्टी के नेता इस बात की निंदा करने की बजाय इनके साथ खड़े हुए हैं। इसे लेकर भाजयुमो पूरे देश में युवाओं को देशविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट कर तिरंगा रैली निकालेगा और इन पार्टियों की पोल खोलेगा।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज देश में वंदेमातरम की जगह कुछ लोग देश विरोधी नारे लगा रहे हैं। जबकि पूरे विश्व में मोदी जहां जाते हैं, आज वहां भी वंदेमातरम के नारे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के लिए प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम को जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, पाली सांसद पीपी चौधरी ने भी संबोधित किया और युवाओं को भाजपा की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में धन्यवाद भाषण भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर ने दिया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज जैन व लक्ष्मीकांत भारद्वाज, भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष नथमल पालीवाल, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष पवन आसोपा, उपाध्यक्ष प्रहलाद बजाज, महामंत्री कमलेश चौधरी सहित संभाग से आए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष और पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

निकाली तिरंगा यात्रा

सम्मेलन के बाद गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर निकले। यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। ठाकुर ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के मन में देश प्रथम का भाव उत्पन्न करना है।

कार्यकर्ताओं मे सेल्फी का क्रेज

सम्मेलन के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो खिचवाने की होड़ नजर आई। इसे देखकर ठाकुर कार्यकर्ताओं के हाथ से मोबाइल लेकर स्वयं ही सेल्फी लेकर मोबाइल लौटाते नजर आए।

Related Articles

Back to top button