अपराधदिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

जेटली का फोन टैप करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

phoneनई दिल्ली  (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का फोन अवैध रूप से टैप करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन पुलिसकर्मी हैं और तीन निजी जासूस हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने बुधवार को राज्य पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक  एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तीन निजी जासूसों के नाम पुनीत वर्मा  अलोक गुप्ता और मेहराज सैफी हैं। पुलिस के मुताबिक छहों आरोपियों को पहले पूछताछ के बुलाया गया  जिसके बाद उन पर कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में एक कांस्टेबल और तीन निजी जासूसों पर आरोप पत्र दाखिल किया था  लेकिन 3० मई को चारों आरोपियों को दिल्ली की एक निचली अदालत से जमानत मिल गई थी।

Related Articles

Back to top button