फीचर्ड

जैसलमेर: मोर्टार ब्लास्ट में तीन जवानों की मौत, 4 घायल

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ mortar-busting-1454061703जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को फायरिंग के अभ्यास के दौरान मोर्टार (निशाना साधने का हथियार) में  ब्लास्ट हो गया। इसमें सीमा सुरक्षा बल के तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को एयरलिफ्ट से जोधपुर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
 
बल के राजस्थान सीमान्त महानिरीक्षक बी.आर.मेघवाल ने बताया कि फायरिंग रेंज में जवानों द्वारा मोर्टार फायरिंग का अभ्यास किया जा रहा था कि दोपहर एक बजे अचानक मोर्टार फटने से तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जैसलमेर एवं जोधपुर सेना के अस्पताल ले जाया गया है। बल ने घटना की जांच के आदेश दिये है। पीड़ित जवान सीमा सुरक्षा बल की 161वीं वाहिनी के हैं।

Related Articles

Back to top button