जीवनशैली

ज्यादा रोने या सोने से आंखो में आ गई है सूजन, तो चायपत्ती से दिखेंगी फ्रेश

कई बार ज्यादा काम करने के कारण, ज्यादा देर तक सोना, या फिर कम सोने की वजह से आंखे सूज जाती हैं। जिससे चेहरे की खूबसूरती भी कम लगने लगती है। Eyes का असर हमारे चेहरे पर बहुत ज्यादा होता है। इसलिए आंखों का सही तरीके से ध्यान रखना बहुत जरूरी है। Eyes में अगर किसी भी कारण से सूजन होती है तो आप इन तरीकों को आजमाएं जिससे आंखो की सूजन खत्म हो जाएगी और आंखे सुंदर भी लगेंगी। जानिए क्या हैं वो तरीके।

Swollen Eyes को सही करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है बर्फ का इस्तेमाल करना। अगर आपकी या किसी और की आंखे किसी कारण सूज गई हैं तो एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेट कर आंखो की सिकाई करें। इससे सूजन कम होगी। अगर घर में बर्फ नहीं है तो अपनी आंखों में ठंडे पानी की छींटे मारे, इससे भी आंखों की सूजन में राहत मिलती है।

ज्यादा रोने या सोने से आंखो में आ गई है सूजन, तो चायपत्ती से दिखेंगी फ्रेश

आंखो की सूजन कम करने के लिए चायपत्ति या teabag भी काफी असरदार होता है। इससे भी सूजन कम करने में काफी मदद मिलती है। इसके लिए टी बैग्स की मदद से भी आप आंखों की सूजन कम कर सकते हैं। इसके लिए उबले हुए पानी में टीबैग्स डालें और जब ये पानी ठंडा हो जाए, तब इस ठंडे टी बैग्स को थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों पर रखें।

खीरे से आंखो को ठंडक मिलती है। इसलिए अगर आप आलू या खीरे का टुकड़ा आंखो पर थोड़ी देर के लिए लगा कर रखेंगे तो भ आपको राहत मिलेगी। खीरे के टुकड़े या आलू के टुकड़े लगाने से आंखों को ठंडक का एहसास होता है और सूजन कम होने लगती है। रात को सोने से पहले रुई या कॉटन पैड को दूध में डुबोकर 5-10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखे फ्रेश दिखेंगी और सूजन भी खत्म हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button