Uncategorized

ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा अगस्त 2019

ज्योतिष : अगस्त का महीना शुरू हो गया है। इस माह में कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और वे कई उपलब्धियां हासिल करेंगे, जबकि कुछ लोगों को धैर्य से काम लेना चाहिए। लापरवाही करने पर बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है, उनके लिए ये माह चिंता हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में जल्दबाजी न करें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। माह अंत में कोई नया काम मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें। जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, वह साथियों से आगे निकलने में कामयाब रहेंगे। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, लेकिन अहंकार से बचें। व्यापार करने वाले लोगों को इस माह में विशेषज्ञों की सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है, उनके परिवार में सुख बना रहेगा। त्योहारों पर खर्च अधिक होगा। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। नौकरी में समय अनुकूल रहेगा। भाग्य के साथ से सफलता मिलेगी। जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है, धन संबंधी कामों के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पुराने समय में किए गए निवेश से लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें।

जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है, ये महीना आपके लिए भाग-दौड़ भरा रहेगा। कानूनी कार्यों में उलझन बढ़ सकती है। पूजा-पाठ की ओर मन झुकेगा। धन संबंधी कामों में धैर्य से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है, घर हो या बाहर, वाद-विवाद से बचें। वरना आपकी ही नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले सोच-विचार कर काम करें। अधिकारियों की मदद से कोई उपलब्धि मिल सकती है। जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है, निवेश के मामले में विशेष सावधानी रखनी होगी। पुराने समय की मेहनत इस माह लाभ दे सकती है। इन दिनों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है, माह में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तबीयत बिगड़ सकती है, इसलिए खान-पान में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, इस वजह से कोई सफलता मिल सकती है। जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है, घर-परिवार में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए प्रयास करना होंगे। वाद-विवाद की वजह से अशांति हो सकती है।

Related Articles

Back to top button