टॉप न्यूज़

झाबुआ जिले के ढेबरीबड़ी गांव में कच्चा मकान‍ गिरने से 6 की मौत

house_collps_jhabua_news_mp_2016920_95855_20_09_2016झाबुआ। जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के ढेबरबड़ी गांव में सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात एक कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। अंचल में लगातार हो रही बारिश के चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने के बाद 6 शवों निकाल लिया गया है।

मृतकों के नाम मुकेश पिता नागु (32), रुका बाई (30), बोडी (8), बुची (4), सारंगी (2) और विजय (6) हैं। झाबुआ कलेक्टर के अनुसार परिवार के कुछ लोग गुजरात में मजदूरी करने गए हैं। परिवार के लोगों को नियमानुसार मदद की जाएगी।

मृतक की मां और अन्य रिश्तेदार गांधीनगर में मजदूरी करने गए हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें गांधीनगर से लाने के लिए एक विशेष वाहन की व्यवस्था की है। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सो रहे थे और छत ऊपर आ गिरी

मकान कच्चा था और दीवार ढहने से छत नीचे सो रहे परिवार पर आ गिरी। ग्रामीण उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर पाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वे मलबा हटाने लगे। इस दौरान वे मलबे में दबे परिवार के लोगों को आवाज देते रहे, लेकिन कोई अंदर से कोई आवाज नहीं आई। घटना के बाद ढेबरबड़ी गांव में मातम पसर गया है। गांव में अधिकतर मकान कच्चे हैं और भारी बारिश से हुई इस घटना से ग्रामीण सहम गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button