ज्ञान भंडार

झारखंड को क्लीन बनाने के लिए HIGH COURT के JUDGE ने लगाई दौड़

img_20161003115134RANCHI : गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वीरेंदर सिंह की अगुवाई में Green and Clean Jharkhand के लिए लगाई दौड़।

हाई कोर्ट के निर्माणाधीन परिसर से निकलकर सभी जज और सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें सभी जज, उनके परिवार के सदस्य, न्यायिक अधिकारी और सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
मुख्य न्यायाधीश वीरेंदर सिंह ने कहा कि स्वच्छ झारखंड बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। यह भी बताया कि सिर्फ हाईकोर्ट में ही नहीं, बल्कि सभी जिलों में इसी प्रकार का कार्यक्रम किया गया है। यह कार्यक्रम राज्य की जनता को ग्रीन और क्लीन झारखंड के निर्माण के लिए जागरूक करने की कोशिश है। उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर राज्य की पूरी न्यायपालिका की ओर से नागरिकों को बधाई दी। बाद में मुख्य न्यायाधीश सहित सभी जजों ने हाई कोर्ट परिसर में पौधरोपण भी किया।
दौड़ में मुख्य न्यायाधीश वीरेंदर सिंह के अतिरिक्त न्यायमूर्ति एचसी मिश्र, न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह, न्यायमूर्ति अमिताव कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा, न्यायमूर्ति आनंद सेन, न्यायमूर्ति एसएन पाठक, न्यायमूर्ति राजेश शंकर, रजिस्ट्रार जनरल एके चौधरी, हाई कोर्ट के न्यायिक अधिकारी, सैकड़ों अधिवक्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
 

Related Articles

Back to top button