ज्ञान भंडार

झारखंड सरकार का तोहफा,10वीं के बाद लड़कियों को मिलेगी पुलिस में नौकरी

jharkhand-police-08-10-2016-1475909196_storyimageभारतीय समाज में नारी शक्ति की पूजा होती है। मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती तीनों अपने क्षेत्र में सर्वशक्तिमान हैं। यह बातें एग्रिको दुर्गापूजा पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की नारी शक्ति की आधी आबादी अशिक्षित और शोषण की शिकार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण लड़कियों को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाएंगे। एनजीओ के माध्यम से मुर्गी पालन कर अंडा और गाय पालन कर दूध उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे। ताकि वह समृद्ध हो सके। अभी स्कूलों में तीन दिन अंडा दिया जाता है। अस्पतालों में भी अंडा देने की योजना है।

नारी शक्ति से सफल हुआ : जो भी लड़की दसवीं पास है और वह पुलिस में जाना चाहती है। इसके लिए सरकार एक साल का डिप्लोमा कोर्स कराने के बाद पुलिस की नौकरी में बहाल करेगी। हम शक्ति की अराधना करते हैं तो उस शक्ति का सदुपयोग करें। सरस्वती से ही लक्ष्मी आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा हो या युवती डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं। पांच साल में तीस लाख युवा शक्ति को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर सरकार का विशेष ध्यान है।

सीआईएसएफ जैसी होगी सिक्योरिटी : झारखंड में सीआईएसएफ जैसी सिक्योरिटी होगी। इसके लिए युवाओं को तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कराएंगे। इसके बाद राज्य के औद्योगिक घरानों में उनको नौकरी दी जाएगी। चाहे वो निजी औद्योगिक घराना हो या फिर सरकारी।

साइबर क्राइम बढ़ा : मुख्यमंत्री दास ने कहा कि साइबर बढ़ गया है। इसपर नियंत्रण के लिए शक्ति रक्षा विश्वविद्यालय में तीन साल का कोर्स कराकर पुलिस में बहाल कराएंगे। उनको जानकारी होगी कि कैसे अपराध को कम करना है और आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करना है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दस साल में झारखंड को दुनिया का नंबर एक राज्य बनाएंगे।

अमेरिका की कंपनियों में भारतीय सीईओ : उन्होंने कहा कि अमेरिका में देखा कि वहां जितनी भी कंपनियां है उसमें भारतीय सीइओ हैं। उनको झारखंड में आने का न्योता दिया है। लीलंड के लिए हजारीबाग में जमीन देखी गई है। कंपनी को उद्योग लगाने के लिए आमंत्रण दिया गया है। रघुवर दास ने कहा कि 22 माह पहले झारखंड वर्ल्ड बैंक में 29वें स्थान था जो अब तीसरा स्थान पर है। इसे जल्द एक नंबर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

दस दिनों की ग्राम सभा : 20 से 30 अक्तूबर तक ग्राम सभा होगी। इसमें वे जिला के आला अधिकारी से लेकर मंत्री तक गांवों में जाकर रहेंगे। विकास के लिए 15 साल की योजना बनाएंगे। पहले तीन साल की योजना झारखंड के लिए बनेगी। कार्यक्रम का संचालन पूजा कमेटी के अध्यक्ष यूपी सिंह ने किया। मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बच्चियों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया।

 
 
 

Related Articles

Back to top button