अजब-गजबमनोरंजन

टेम्पर का रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी

(एजेंसी)। गोलमाल अगेन में व्यस्त निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस फिल्म के बारे में कोई बात नहीं हो रही है, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि रोहित शेट्टी गोलमाल अगेन के बाद दक्षिण भारत की सुपर हिट फिल्म टेम्पर का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

टेम्पर का रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी

इस फिल्म के लिए उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह और काजल अग्रवाल को लेने का मानस बनाया है। काजल इससे पहले रोहित शेट्टी के साथ सिंघम में नजर आ चुकी हैं। सिंघम के बाद काजल अग्रवाल नीरज पांडे की फिल्म स्पेशल 26 और एक फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्हें उम्मीद है कि रोहित शेट्टी की फिल्म उनके हिन्दी फिल्म करियर को नई दिशा देगी।

Related Articles

Back to top button