स्पोर्ट्स

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए मैडल जीतने का सपना हुआ साकार: सुरेन्द्र कुमार पालड़

कुरुक्षेत्र : भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और ओलंपिक टोक्यो के कांस्य पदक विजेता सुरेन्द्र कुमार पालड़ ने कहा कि द्रोणाचार्य स्टेडियम की मिट्टी को 17 साल पहले स्पर्श करके एक संकल्प लिया कि इस मिट्टी में मेहनत करके एक दिन जरूर देश के लिए मैडल हासिल करेंगे। इन 17 सालों की मेहनत और गुरु गुरविंद्र सिंह के आशीर्वाद से देश के लिए मैडल जीतकर लाए हैं। यह अपने लिए नहीं देश के लिए हासिल किया है। इतना ही नहीं उनका सपना पेरिस ओलंपिक-2024 में गोल्ड मैडल जीतकर पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सुरेंद्र पालड़ बुधवार को देर सायं अपने होम ग्राऊंड द्रोणाचार्य स्टेडियम में थानेसर विधायक सुभाष सुधा द्वारा आयोजित भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में मु यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने उमरी चौक पर पहुंच कर ओलंपियन सुरेन्द्र कुमार पालड का भव्य स्वागत किया और रोड शो का शुभारंभ किया। रोड शो विधायक सुभाष सुधा की अगुवाई में द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचा। यहां पर पहुंचने पर विधायक के साथ-साथ उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, एस.डी.एम. नरेंद्र पाल मलिक, डी.एस.ओ. बलबीर सिंह, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डी.पी. चौधरी, साई के उपनिदेशक सुभाष मसानिया ने पुष्प गु’छ भेंट कर ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ का स्वागत किया। सुरेंद्र ने कहा कि उनके गुरु गुरविंद्र सिंह से हॉकी सीखने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं और उनका कभी कर्ज नहीं उतार पाएंगे। इसके साथ ही पिता मल्खान सिंह, माता नीलम देवी, भाई नरेंद्र कुमार काला सहित साथियों का हमेशा सहयोग रहा है।

विधायक सुधा ने सुरेंद्र कुमार, प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस खिलाड़ी ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। इस खिलाड़ी का मान-स मान करने के लिए पूरा शहर और संस्थाएं आतुर नजर आएं। इस खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम को 41 सालों के बाद पदक जिताने का काम किया है। कार्यक्रम में साई के सीनियर कोच गुरविंद्र सिंह ने भी सुरेंद्र के हॉकी के जीवन सफर पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर द्रोणाचार्य स्टेडियम में एस्टोट्रफ लग जाए तो इस मैदान से और सुरेंद्र तैयार किए जा सकते हैं।

इस कार्यक्रम के अंत में विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ व प्रशिक्षक गुरविन्द्र को शाल भेंट कर स मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डी.आई.पी.आर.ओ. डा. नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र के पिता मलखान सिंह, एस.डी.एम. नरेन्द्र मलिक, डी.एस.ओ. बलबीर सिंह, के.डी.बी. सदस्य सौरभ चौधरी, देवीदयाल शर्मा, सुरेश सैनी कुक्कु, प्रदीप झा ब, संजू सैनी, दरबारा सिंह, विशाल शर्मा, दीपक सिडाना, प्रशिक्षक जय भगवान, मनोज कुमार, शमशेर सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कौर सहित अन्य प्रशिक्षक, अधिकारीगण और गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button