International News - अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप अमेरिका को बना रहे हैं सुरक्षित : मेलानिया

फ्लोरिडा में लोगों को संबोधित करते हुए ट्रंप की पत्नी ने कहा 

वाशिंगटन (ईएमएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने कहा कि उनके पति अमेरिका को सुरक्षित और खुशहाल बनाने में जुटे हुए हैं। फ्लोरिडा में लोगों को संबोधित करते हुए मेलानिया ने कहा कि उनके पति को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, वो सही नहीं होगा।

एक ऐसा शख्स जिसने अभी कुछ दिनों पहले सत्ता की कमान संभाली है उसके बारे में लोग निष्कर्ष निकालने में जल्दबाजी कर रहे हैं। मेलानिया ट्रंप ने कहा कि ट्रंप सरकार आम अमेरिकियों के बारे में सोच रही है। अमेरिका और अमेरिकियों का आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ट्रंप सरकार लगातार बेहतर फैसले कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को महान बनाने के लिए राजनीतिक विरोध के बावजूद के बाद भी एक मंच पर खड़ा होना होगा। मेलानिया ने कहा कि ये सही है कि बहुभाषी संस्कृति में आपसी विरोध होंगे। लेकिन अमेरिकी समाज को ये सोचना होगा कि राष्ट्र सबसे ऊपर है। अमेरिका आगे बढ़ने के लिए लोगों को पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना पड़ेगा। सत्ता में जो सरकार होती है, उसकी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button