Uncategorized

डील लगभग फाइनल, कांग्रेस ने कहा सिद्धू मोस्ट वेल्कम

shiddhu_1477088085जालंधर/नई दिल्ली।कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब फ्रंट में डील लगभग फाइनल हो चुकी है। शुक्रवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले। उसके बाद दोनों सिद्धू के प्रति स्वागती सुर में बोलने लगे।
 
आशा कुमारी ने कहा कि वैसे इस मीटिंग में तो सिद्धू के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन सिद्धू जब भी आना चाहें ‘जी आयां नूं’। इस पूरे एपिसोड को लेकर पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई का बयान आया। प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस में आते हैं तो उनका मोस्ट वेल्कम। उनका फैसला सराहनीय होगा।
बहरहाल, 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग है। इसमें कांग्रेस और आवाज-ए-पंजाब में अलायंस की रूपरेखा तय होगी। हालांकि कांग्रेस कह रही है ये मीटिंग राहुल के पंजाब दौरे को लेकर है। लेकिन, सूत्र कह रहे हैं कि अब सिर्फ सीटों को लेकर बात बची है। कांग्रेस 6 से ज्यादा सीटें नहीं देना चाहती, जबकि सिद्धू गुट 10 से ज्यादा सीटें मांग रहा है। सूत्र ये भी कह रहे हैं कि कांग्रेस सिद्धूृ को 8 से कम सीटों पर ही मना लेगी। दोनों पक्षों में अगली बातचीत इसी को लेकर होगी।
कांग्रेस ने पंजाब में एक सर्वे कराया है जिसमें उसे स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखा। इसलिए कांग्रेस हाईकमान आवाज-ए-पंजाब से अलायंस को लगभग मान गया है। इससे पहले कांग्रेस मर्जर पर अड़ी थी। इसीलिए बात रुकी रही। सिमरजीत सिंह बैंस और परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत फाइनल हो चुकी है। अब सिर्फ सीटों का मसला है।
 
इन मुद्दों पर चर्चा बाकी
{मर्जर पर अड़ी कांग्रेस अलायंस पर मानी, रूपरेखा तैयार करने के लिए 23 को होगी बैठक
{10 से ज्यादा सीटें मांग रहे हैं नवजोत सिद्धू लेकिन कांग्रेस 6-8 सीटें देने पर ही अड़ी
{सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा या नहीं, तय होना बाकी
 
पार्टी में भरोसा है तो स्वागत है: कैप्टन
राहुल से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर के सुर नवजोत सिंह सिद्धू के लिए शुक्रवार को नरम दिखे। कैप्टन ने कहा-सिद्धू की कांग्रेस में किसी से कोई बात नहीं हो रही। लेकिन, अगर वे कांग्रेस की नीतियों से सहमत हैं तो स्वागत है। इससे पहले कैप्टन कह रहे थे कि कांग्रेस को सिद्धू की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button