अन्तर्राष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप मुस्लिम सैनिक को लेकर के विवादित बयान पर फंसे

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी हासिल करने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बोल नहीं थम रहे हैं। वह इराक में शहीद पाकिस्तान मूल के अमेरिकी जवान कैप्टन हुमायूं खान के पिता खिज्र खान को नसीहत देकर फिर से विवादों में हैं।trump-700_31_07_2016

हिलेरी क्लिंटन के अलावा ओहायो के गवर्नर और रिपब्लिकन नेता जॉन कासिच ने भी ट्रंप के बयान की आलोचना की है। डेमोक्रेट पार्टी के कन्वेंशन में खिज्र खान ने ट्रंप के मुस्लिम विरोधी बयान पर एतराज जताया था। ट्रंप ने देश के लिए अपना कुछ भी बलिदान नहीं किया है।

ट्रंप ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में पलटवार किया। उन्होंने कहा, “उसे लिखा (खिज्र का भाषण) किसने था? हिलेरी के स्क्रिप्ट लिखने वालों ने यह लिखा था? मैं समझता हूं।

मैंने बहुत त्याग किया है। मैंने बहुत कठिन परिश्रम किया है।” उन्होंने यहां तक कहा कि हुमायूं की मां को बोलने तक नहीं दिया गया था। बाद में ट्रंप ने एक बयान जारी कर हुमायूं को हीरो बताया।

 

Related Articles

Back to top button