टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

तमिलनाडु: डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज हुई समाप्त…

तमिलनाडु में सरकारी डॉक्टरों की सात दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। सैलरी बढ़ाने और रिक्तियों को भरने की मांग को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर थे। इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने चिकित्सकों की हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें शुक्रवार तक वापस काम पर लौटने के लिए कहा था। डॉक्टर समयबद्ध पदोन्नति और अस्पतालों में उचित रोगी-चिकित्सक अनुपात सुनिश्चित करने समेत कई मांगों को लेकर सरकारी चिकित्सक संघ के आह्वान पर 25 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि चिकित्सकों को गरीबों की सेवा के लिये पैसा मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग प्रभावित हुए तो सरकार मूक नहीं बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने सालेम में पत्रकारों से कहा कि गरीब लोग सरकारी अस्पतालों में आते हैं और हड़ताल के कारण कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की सेवा से इनकार करने वालों को लेकर सरकार चुप नहीं रहेगी।

Related Articles

Back to top button