ज्ञान भंडार

तियानजिन विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 135

tvबीजिंग। उत्तरी चीन के बंदरगाह शहर तियानजिन के एक गोदाम में पिछले दिनों हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 135 हो गयी है जबकि देश के इस सबसे भीषण औद्योगिक हादसे में 38 लोग अब भी लापता हैं। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने आज खबर दी कि दोहरे विस्फोटों में मारे गए लोगों में 81 अग्निशमन कर्मी, सात पुलिसकर्मी और 47 अन्य लोग हैं। लापता लोगों में 23 अग्निशमन कर्मी, चार पुलिसकर्मी और 11 अन्य हैं। सभी शवों की पहचान कर ली गयी है। इस बीच 582 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें 36 की हालत गंभीर बनी हुयी है। 216 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। तियानजिन बंदरगाह पर एक गोदाम में 12 अगस्त को दो विस्फोट हुए थे। गोदाम में सैंकड़ों टन खतरनाक रसायन रखे गए थे। विस्फोटों से दो रिहायशी परिसर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा तीन हजार से ज्यादा नयी कारें भी नष्ट हो गयी थीं।

Related Articles

Back to top button