स्पोर्ट्स

तीसरा और चौथा सेट जीत दीपिका-प्रवीण क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

दीपिका और प्रवीण की जोड़ी तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी चाइपे की कठिन चुनौती से पार पाने में सफल रही है। भारतीय जोड़ी मैच का पहला सेट 35-36 से हार गई। दूसरा सेट 38-38 से बराबरी पर रहा। इस तरह दो सेट के बाद ताइपे की जोड़ी 2-1 से आगे हो गई थी। तीरंदाजी में एक सेट जीतने पर 2 पॉइंट मिलते हैं। वहीं, बराबरी पर 1 पॉइंट मिलता है।

तीसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने 40-35 से जीत हासिल कर मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। चौथे सेट में भारतीय जोड़ी एक समय 17-19 से पीछे थी। इसके बाद दीपिका और प्रवीण दोनों ने परफेक्ट 10 का स्कोर हासिल कर भारत को 37 पर पहुंचा दिया। ताइपे के तीरंदाज आखिरी दो तीर से 17 अंक ही हासिल कर सके। इस तरह भारतीय जोड़ी ने यह सेट 37-36 से जीता और मैच 5-3 से अपने नाम कर लिया।

दीपिका ने शुक्रवार को ओलिंपिक के पहले दिन महिला सिंगल्स के रैंकिंग राउंड में 663 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहीं। रैंकिंग राउंड में पहली तीन पोजिशन पर साउथ कोरिया की तीरंदाज रहीं। कोरिया की आन सान 680 अंकों के साथ पहले, जंग मिन्ही (677) दूसरे और कांग झी (675) तीसरे पर स्थान पर रहीं। वहीं दीपिका प्री-क्वार्टर फाइनल 54वें स्थान पर रहने वाली भूटान की तीरंदाज कर्मा के साथ भिड़ना है।

Related Articles

Back to top button