अन्तर्राष्ट्रीय

तुर्की के पास नौका डूबने से 25 प्रवासियों की मौत

turkey-migrants_650x400_41457279438दस्तक टाइम्स एजेंसी/अंकारा: तुर्की से यूनान जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों से भरी एक नाव समुद्र में डूब गई। इस हादसे में करीब 25 प्रवासियों की मौत हो गई।

तुर्की के तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। मृतकों में 10 बच्चे शामिल हैं। इस घटना में 15 प्रवासियों को बचा लिया गया। तुर्की के एक अधिकारी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। पहले की खबर में मृतकों की संख्या 18 बतायी गई थी। उन्होंने कहा कि बाद में सात और शव बरामद किए गए। उन प्रवासियों की राष्ट्रीयता के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस बीच तटरक्षक बल तीन नौकाओं और एक हेलीकॉप्टर की मदद से जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button