अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डराजनीति

तुर्की में भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों ने किया प्रदर्शन

Turkey Protestsइस्तांबुल (एजेंसी)। शहरी भ्रष्टाचार के विरोध में यहां रविवार को हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया  जिसके कारण कई इलाकों में जन-जीवन थम सा गया। मीडिया रपटों में कहा गया है कि भ्रष्टाचार के इन मामलों में तुर्की के मंत्रियों के बच्चे  सरकारी अधिकारी और कई व्यवसायी भी फंसे हुए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले छोड़े। अंत में स्थिति शांत हुई और विरोध मार्च शांति से चला। यहां जुटे प्रदर्शनकारियों में मजदूर यूनियनों  पेशेवर स्कूलों  महिलावादी संगठन और मानवाधिकार संगठनों के सदस्य शामिल थे। इन सभी ने उन नारों को बुलंद किया  जिनका उपयोग पिछली र्गिमयों के दौरान गेजी विरोध-प्रर्दशन के दौरान किया गया था। उन्होंने इस्तांबुल के तीसरे हवाईअड्डे सरीखी नई शहरी वृहद परियोजनाओं की निंदा की। चूंकि वे मानते हैं कि इससे केवल निर्माण कंपनियों को लाभ होगा। हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के आरोपों के परिणामस्वरूप 24 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें अर्थव्यवस्था और आंतरिक मंत्रियों के बच्चे भी शामिल हैं। ‘डेली हुर्रियत’ की रपट के मुताबिक  घोटाले पर तुर्की सरकार की पहली प्रतिक्रिया पुलिस प्रमुखों के निलंबन और स्थानांतरण के रूप में आई थी। इस कड़ी में इस्तांबुल में अब तक 25 शीर्ष पुलिस अधिकारी अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button