ज्ञान भंडार

तोरण मारने पहुंचा दूल्हा, न दुल्हन मिली न घराती

phpThumb_generated_thumbnail (19)

दस्तक टाइम्स एजेंसी/ दूल्हा शनिवार आधी रात तोरण मारने मंडप पहुंचा। बाराती घोड़ी के आगे ठुमक रहे थे तो दूल्हे के परिजन अपनी खुशियां संभालने में जुटे थे। विवाह स्थल पहुंची बारात ने देखा खान-पान का दौर चल रहा लेकिन न दुल्हन दिखी और न ही घराती। वर पक्ष ने करीब एक घंटे दुल्हन व उसके परिजनों को ढूंढ़ा। उनके नहीं मिलने पर विवाह में मध्यस्थ (दलाल) की बारातियों ने जमकर धुनाई कर दी। तब दलाल ने दुल्हन के भाग जाने की बात बताई। मामला सवाई माधोपुर के खण्डार कस्बे का है।आगरा से आई वधू

तलावड़ा के लड़के की शादी मध्यस्थ के जरिए आगरा की युवती से तय हुई। शनिवार को दुल्हन पक्ष आगरासे खण्डार आया। दिन में दोनों पक्षों ने कई रस्में पूरी की। वधू पक्ष को नृसिंह मंदिर में ठहराया था। रात 10 बजे बारात विवाह स्थल आ रही थी, तब दुल्हन ब्यूटी पार्लर जाने की कह परिजनों के साथ निकल गई। बारात मध्यरात मंडप पहुंची तब वहां दुल्हन व परिजन नजर नहीं आए। हालांकि खाना-पीना चल रहा था।

फिर मप्र जाकर रचाया विवाह

रविवार सुबह दूल्हे ने खण्डार थाने में शिकायत सौंपी। फिर दलाल व वर पक्ष में राजीनामा हो गया और मामला शांत हो गया। एसआई रामस्वरूप ने बताया, कस्बे से दुल्हन के फेरे से पहले भागने की चर्चा सुनी है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस बीच, जानकारी मिली है कि दुल्हन ने मध्य प्रदेश के डोडर गांव में किसी अन्य से शादी कर ली है।

Related Articles

Back to top button