ज्ञान भंडार

थमने को है वो पल जब ऐशवर्या नाचेगी अभिषेक के लिए

aishwarya-560e162f80a92_lएक लम्बे अरसे के बाद फिल्म जज्बा से बॉलीवुड में एन्ट्री करने वाली अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय  बच्चन, अब इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के उद्धघाटन समारोह में थिरकती नजर आ सकती है।ये समारोह 3 अक्टूबर को चेन्नई में रखा गया है

 कार्यक्रम की शुरुआत में ऐश्वर्या अपने हिट गीतों जैसे क्रेजी किया रे, डोला रे डोला और जोर का झटका जैसे गीतों पर प्रदर्शन करते नजर आ सकती है।

ऐश्वर्या अपने पति को उत्साहित करने के लिए मंच पर प्रदर्शन करने के लिए सहमत हुईं हैं। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्य के पति अभिषेक बच्चन एक फ्रेंचाइजी के सह-मालिक है। अभिषेक चेन्नई टीम के भी सह-मालिक हैं।

 

Related Articles

Back to top button