फीचर्ड

थाईलैंड मंदिर में बम विस्फोट, 27 लोगों की मौत

blast2बैंकाक। भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक जिले में स्थित भगवान ब्रह्मा के मंदिर के भीतर हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में चार विदेशी नागरिकों सहित 27 लोग मारे गए और 80 लोग घायल हुए हैं। थाईलैंड की राजधानी में यह पहला ऐसा हमला है। चिडलोम जिले में स्थित भगवान ब्रह्मा के इरावन मंदिर के भीतर यह विस्फोट हुआ। सरकार का मानना है कि विस्फोटों का लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नुकसान पहुंचाना है।
यह मंदिर बैंकाक के व्यावसायिक गढ़ के मुख्य मार्ग पर स्थित है और इसके आसपास तीन बड़े शॉपिंग मॉल और बड़े औद्योगिक समूहों के होटल हैं। यह थाईलैंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जहां पूर्वी एशिया और स्थानीय बौद्ध पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। हालांकि विस्फोटों में अभी तक किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं है। विस्फोटों के बाद वहां चारों ओर लोगों के शरीर के अंग बिखरे पड़े थे, अफरातफरी मची थी। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख, सोमयोत पुमपानमुआंग के अनुसार विस्फोट में 16 लोगों की मौत हुई है, लेकिन थाई टीवी के अनुसार 27 लोग मारे गए हैं। मतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
मारे गए चार विदेशी नागरिकों में से दो की पहचान चीनी और फिलीपीनी नागरिकों के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button