National News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक के कुछ और अंदरूनी दक्षिणी इलाकों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 23 दिनों में कर्नाटक के कुछ और इलाकों, पूरे तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पूरी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आठ जून के आसपास पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 जून तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी किंतु 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के चलते नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण 12 जून और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। दिल्ली में रविवार को आंधी आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना

राजधानी दिल्ली में जून में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिस हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन और मौसम सुहाना रहेगा। 12 जून तक आगे बारिश तो नहीं होगी लेकिन तापमान 41 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 8 जून यानी कल, 09 जून और 10 जून को दिन में तेज हवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान तापमान 41 डिग्री से ज्यादा नहीं जाएगा। हालांकि इन तीनों दिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। इसके बाद 11 जून और 12 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार को बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा रहा है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

Related Articles

Back to top button