जीवनशैली

दही के साथ ये चीजें मिलाकर खाने से मिलेगा दोगुना फायदा

दही खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों से आपको दूर रखते हैं। अगर इसे दूसरी चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं दही के फायदों के बारे में।

दही के साथ ये चीजें मिलाकर खाने से मिलेगा दोगुना फायदा

दही और अजवाइन

दही और अजवाइन को मिलाकर खाने से दांतों की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही अगर मुंह के छालों से परेशान हैं तो दही में अजवाइन मिलाकर खाने से फायदा होगा।

 दही और काली मिर्च

दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा बाल झड़ने की समस्या के लिए भी ये कारगर उपाय है। तीन चम्मच दही में दो चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं और पेस्ट को बालों पर लगा लें। अब एक घंटे बाद बाल धो लें। इससे बाल सिल्की भी हो जाएंगे।

 दही और ओट्स

दही में उच्च मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। दही में ओट्स मिलाकर खाने से ये फायदा दोगुना हो जाता है। ये दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है।

दही और जीरा

दही में जीरा मिलाकर खाने से वजन कम होता है। पांच ग्राम दही में एक चम्मच जीरा पाउडर डालकर खाने से लाभ होगा।

 

Related Articles

Back to top button