अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्ड

दावा: पागल हैं हिलेरी, तनाव देकर कई अफसरों को बनाया शराबी-ड्रग एडिक्ट

एजेंसी/ वॉशिंगटन. एक तरफ अमेरिका में डेमोक्रेट्स की ओर से प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन व्हाइट हाउस में जाने की तैयारियां कर रही हैं वहीं सोमवार को रिलीज होने वाली एक बुक उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। बुक में हिलेरी को एक पागल-जिद्दी महिला बताया गया है। ये भी कहा गया है कि बिल क्लिंटन के प्रेसिडेंट रहने के दौरान सीक्रेट सर्विस के अफसरों से उनका बर्ताव काफी बुरा था। तनाव में आकर कई अफसर शराबी, ड्रग एडिक्ट और प्रॉस्टीट्यूशन के शिकार हो गए थे। यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट रह चुके हैं राइटर गैरी…
 
 670-hillari-4-new_1466764
– गैरी बायर्न की किताब ‘क्राइसिस ऑफ कैरेक्टर’ सोमवार (27 जून) को रिलीज होने वाली है।
– गैरी का दावा है, ‘8 साल व्हाइट हाउस में रहने के दौरान हिलेरी अफसरों को काफी स्ट्रेस देती थीं। इसके चलते कई अफसर शराब, ड्रग्स, वर्कप्लेस पर अफेयर और प्रॉस्टीट्यूशन तक के शिकार हो गए।’
– बुक के मुताबिक, ‘सेफ्टी और सिक्युरिटी को लेकर हिलेरी लापरवाह हैं।’
– गैरी अमेरिकी यूनीफॉर्म्ड सीक्रेट सर्विस में एजेंट रह चुके हैं।
– गैरी व्हाइट हाउस की वेस्ट विंग में 1980 से लेकर 2000 के दशक तक तैनात थे।
– बता दें कि अमेरिका में 8 नवंबर को प्रेसिडेंशियल इलेक्शन है। हिलेरी का रिपब्लिकंस के डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मुकाबला करीब-करीब तय है।
और क्या लिखते हैं गैरी?
 
– ‘हिलेरी एक नकली किस्म की नेता हैं। वे भौंकती तो हैं लेकिन काटती नहीं। फर्स्ट लेडी रहने के दौरान उनके पास काफी पावर थी।’
– ‘हिलेरी और उनके परिवार की सिक्युरिटी की जिम्मेदारी संभालने वाले एजेंट्स और अफसरों को लेकर उनका रवैया सामान्य से उलट था।’
– गैरी बुक में एक वाकये जिक्र करते हैं, ‘एक बार व्हाइट हाउस में गे राइट्स पर बात करने एक डेलीगेशन आने वाला था। इसकी अगुआई मैसाच्युसेट्स के डेमोक्रेट नेता बर्नी फ्रेंक कर रहे थे। बर्नी खुद के गे होने का एलान भी कर चुके थे।’
– ‘हिलेरी के सोशल ऑफिस ने इसको लेकर ‘HIV पॉजिटिव’ टाइटल सर्कुलेट करवा दिया।’
– ‘यही नहीं गे डेलीगेशन की सर्चिंग के लिए अफसरों को ग्लव्स तक दिए गए।’
– ‘एक बार तो हिलेरी ने बिल से चिल्ला कर कहा था- ये अफसर हमें मार देंगे। ‘
 
‘गुड मॉर्निंग का दिया भद्दा जवाब’
 
– एक अन्य अफसर ने बताया, ‘एक दिन मैंने उन्हें गुड मॉर्निंग कहा। इसके जवाब ने हिलेरी ने कहा- जाओ, अपना काम करो।’
– बायर्न के मुताबिक, ‘हिलेरी को लगता था कि उनकी सिक्युरिटी करने वाले ही उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनकी पूरी आइडियोलॉजी डर और नफरत पर बेस्ड थी। मैंन कभी उन्हें इस पर जीत हासिल करते नहीं देखा।’
– ‘हमें हिलेरी के जॉगिंग रूटीन को फॉलो करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अपने शेड्यूल को लेकर वे कोई डिटेल भी नहीं देती थीं।’
एक अन्य किताब में दावा- बिल क्लिंटन को पीटती थीं हिलेरी
 
हिलेरी क्लिंटन पर अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को पीटने का आरोप लगा था। इसका दावा पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट रॉजर स्टोन की किताब ‘द क्लिंटन्स वॉर ऑन वुमन’ में किया गया है। यह किताब 13 अक्टूबर, 2015 को रिलीज हुई थी।
 
क्या किया गया है दावा?
 
– यह मार्च 1993 का एक किस्सा है। बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। – उनकी पत्नी हिलेरी को एक दिन अपनी मां की बीमारी की खबर मिली। वे तुरंत उन्हें देखने लिटल रॉक चली गईं।
– वहां पहुंचते ही उन्हें एक और खबर मिली। पति और राष्ट्रपति बिल के बारे में। हिलेरी को पता चला कि गायिका बारबरा स्ट्रीसैंड व्हाइट हाउस में बिल से मिली थीं। यही नहीं, बारबरा रात भर वहां रुकी भी थीं।
– खबर मिलते ही हिलेरी आगबबूला हो गईं। तुरंत अगली फ्लाइट पकड़कर वॉशिंगटन पहुंच गईं और चंद घंटों बाद ही व्हाइट हाउस में वे बिल क्लिंटन से मुखातिब थीं।
– इसके बाद दूसरे दिन बिल का सामना एक प्रोग्राम में एक जर्नलिस्ट से हो गया।
 
चोट पर सवाल पूछने पर टाल जाते थे बिल
 
– बिल क्लिंटन की गर्दन और चेहरे पर खरोंच के गहरे निशान थे।
– जर्नलिस्ट से रहा नहीं गया तो चोट की वजह पूछ बैठा। इस पर बिल ने जवाब दिया,”शेव करते वक्त ब्लेड से कट गया है।” इतना कहकर बिल कन्नी काट गए।
– लेकिन यह जवाब ‘दुनिया के सबसे ताकतवर प्रेसिडेंट’ का नहीं था, बल्कि घर की चहारदीवारी के भीतर ‘पत्नी से पिटने वाले पति’ का था। यह बात बिल को तो पता थी ही, शायद वह पत्रकार भी जानता था।
 
किताब में किए गए कई दावे
 
– इस किताब में उस वक्त के भी कई वाकये बताए गए हैं, जब बिल अरकंसास प्रॉविंस के गवर्नर थे।
– इसमें हिलेरी और बिल के इर्द-गिर्द उड़ती अफवाहों और साजिशों का भी जिक्र है। इसमें बताया गया है कि हिलेरी का अतीत बिल के मामले में घरेलू हिंसा से भरा है। गुस्सा आने पर हिलेरी बेहद वायलेंट हो जाती थीं।

Related Articles

Back to top button