टॉप न्यूज़दिल्लीब्रेकिंग

दिल्ली हिंसा मामले में पूर्व कांग्रेस नेता इशरत जहां गिरफ्तार, ताहिर हुसैन के खिलाफ छापेमारी जारी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंसा भड़काने के आरोप में कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दंगा आरोपी ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पूर्व पार्षद इशरत जहां को दिल्ली में दंगा भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पार्षद को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जब कानून के रक्षक आम जनता की निगाह में निशाना बनाए जाते हैं तो ऐसे कार्यों से पुलिस अधिकारियों की क्षमता में जनता का विश्वास कम होता है।

कोर्ट ने कहा कि आप अपना कर्तव्य निभाओ। कोर्ट ने कहा गोली और पथराव के साथ पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाया ये आरोप गंभीर है। एक कानूनी मिसाल के आधार पर जहान महिला होने के बावजूद जमानत के लायक नहीं। जहान के वकील ने कहा कि वह 49 दिनों के लिए सीएए के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थी। तो कोर्ट ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक शांतिपूर्ण विरोध हमारे जैसे जीवंत लोकतंत्र में आवश्यक अधिकार है। इशरत जहां जगतपुरी की पूर्व निगम पार्षद थीं। पुलिस ने कहा कि खूरेजी इलाके में हिंसा फैलाने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button