जीवनशैली

दिवाली के मौके पर खूबसूरत रंगोली से सजाएं अपना घर

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: rangoli_pic_09_11_2015दिवाली पर रंगोली बनाने का अर्थ होता है जीवन में खुशियों के रंगों को आमंत्रित करना। इस बार बनाएं रंगोली कुछ इस अंदाज में और भरें जीवने में खुशियों के रंग…

पांच स्टेप्स में बनाएं रंगोली

अगर आप रंगोली बनाना चाहती हैं तो सिर्फ डिजाइन देखकर रंगोली बनाना न शुरू कर दें। फॉलो करें इन स्टेप्स को जो आपको एक खूबसूरत रंगोली बनाने में मदद करेंगे :

  • सबसे पहले अपने घर की जगह को ध्यान में रखते हुए उसके मुताबिक रंगोली की डिजाइन को सिलेक्ट करें।
  • फिर जो डिजाइन आपने सिलेक्ट की है उसे चॉक की मदद से रफ वे में जमीन पर ड्रॉ कर लें।
  • अब आपको रंगोली जिन मटीरियल से तैयार करना है, उन्हें इकट्ठा कर लें। जैसे चोकर, चावल, रंग, फूल वगैरह।
  • अब बनाई हुई डिजाइन के मुताबिक रंगों को भरें। आपकी रंगोली तैयार है।
  • जलते हुए दीये, पान या आम के पत्तों के साथ आप अपनी रंगोली को डेकोरेट भी कर सकते हैं।

इन चीजों से बना सकते हैं रंगोली

  • अलग-अलग रंग के फूलों को पहले इकट्ठा कर लें और फिर इनसे आप अपने मनमुताबिक रंगोली बना सकते हैं।
  • आप चाहें तो गुलांल या मार्केट में मिलने वाले रंगों से रंगोली बना सकते हैं।
  • चावल को अलग-अलग रंगों से रंग कर भी रंगोली बनाई जा सकती है।
  • चोकर या मौरंग को अलग-अलग रंगों में रंग कर भी रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए चोकर और मौरंग को एक दिन पहले रंग में भिगो कर सुखाना पड़ता है।
  • छन्नी की मदद से रंगोली में असानी से रंग भर सकते हैं।
  • आउटलाइन बनाने के लिए एक प्लास्टिक कोन में रंगों को भर कर रंगोली बनाएं।
 
 

Related Articles

Back to top button