उत्तर प्रदेशराज्य

दीवाली पर सीएम योगी ने कर्मचारियों को दी दोहरी खुशखबरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ता (डीए) और बोनस का भुगतान न किए जाने से कर्मचारियों के आक्रोश का संज्ञान लिया है। उन्होंने देर रात वित्त विभाग के अधिकारियों को तलब कर डीए व बोनस जारी न किए जाने के संबंध में जानकारी ली।

दीवाली पर सीएम योगी ने कर्मचारियों को दी दोहरी खुशखबरी

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अपर मुख्य सचिव वित्त को तलब किए जाने के बाद वित्त विभाग फिर से खुलवाया गया। रात करीब 10 बजे अफसर सचिवालय पहुंचे।

अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल रात में ही डीए और बोनस का प्रस्ताव तैयार करवाकर मुख्यमंत्री योगी के सरकारी आवास कालिदास मार्ग गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने दोनों ही प्रस्तावों पर सहमति दे दी है। रात करीब 12 बजे वित्त विभाग बंद हुआ। जल्दी ही संबंध में आदेश जारी हो सकता है। मुख्यमंत्री के इस आदेश से  21 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों की नाराजगी दूर हो सकती है।

Related Articles

Back to top button