अन्तर्राष्ट्रीय

दुबई में अदालत से 3 भारतीय बरी

duदुबई (एजेंसी)। दुबई की एक अदालत ने तीन भारतीय नागरिकों को  उन पर लगाए गए आरोपों से मंगलवार को बरी कर दिया। तीनों पर 2० महिलाओं को कमरे में बंद करने और केवल काम के लिए बाहर जाने की अनुमति देने का आरोप था। तीनों भारतीय नागरिकों की पहचान उनके संक्षिप्त नामों के साथ हुई है। एसएम (41)  केएम (61) और केए (54) को दुबई अपराध न्यायालय ने अवैध रूप से दुबई के एक होटल की महिला कर्मचारियों को एक महीने से अधिक समय तक बंद रखने का आरोप था  जिससे उन्हें बरी कर दिया गया। न्यायालय को बताया गया कि तीनों व्यक्ति फिलीपींस की इन महिलाओं को सुबह सात बजे एक होटल में ले जाते थे  जहां वे सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी। उसके बाद महिलाओं को रात आठ बजे वापस ले जाते थे। भारतीयों ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया  ताकि महिलाओं को यौन प्रताड़ना से बचाया जा सके। उनमें से एक एमटी (3०) नामक महिला ने कहा  ‘‘वे मकान के अंदर के दरवाजे को बंद कर देते और बाहर के मुख्य प्रवेशद्वार को भी बंद कर देते थे।’’ महिला ने बताया कि एक सहायक और एक चौकीदार उनकी रखवाली करते थे।

Related Articles

Back to top button