अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

दुबई से जा रहा विमान रूस में गिरा, 61 की मौत

plane-crash_landscape_1458357802एजेन्सी/दुबई से दक्षिणी रूस जा रहा एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। इसमें 55 यात्री और विमान चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोफ़-ऑन-दोन में गिरा।

खबरों के मुताबिक़, फ़्लायदुबई का बोइंग-738 विमान उतरते समय रनवे से आगे निकल गया और आग के एक गोले में तब्दील हो गया। अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि विमान हादसे की वजह क्या थी। पर माना जा रहा है कि विज़िबिलिटी न होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़, विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं। विमान में धमाके और आग लगने की ख़बरें भी हैं। इस हादसे के बाद दूसरी उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ लगभग 100 राहत कर्मी मौक़े पर पहुँच गए हैं और आग बुझा दी गई है। एयरलाइन्स ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा है कि उसे “घटना की जानकारी” है। उसने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़्लाईदुबई सस्ते में हवाई सेवा देने वाली एयरलाइन्स है। इसे साल 2009 में शुरू किया गया। यह एयरलाइन्स दुबई में स्थित है और 90 ठिकानों तक हवाई सेवाएं देती है। 

Related Articles

Back to top button