राष्ट्रीयलखनऊ

दुराचार के मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने में हीला-हवाली क्यों?

bjp logoलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा दुराचार के बढ़ते मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने में हीला-हवाली क्यों की जा रही है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने प्रदेश में बढ़ती दुराचार की घटनाओं पर पुलिसिया रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्यों जैसे ही अपराध में किसी विशेष समुदाय के व्यक्ति का नाम आने लगता है। अखिलेश सरकार का प्रशासनिक तंत्र घटनाओं के कमतर करने में जुट जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा अखिलेश सरकार की तुष्टिकरण की नीति और वोट बैंक की सियासत ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं को बढ़ावा देने का काम किया है। राज्य में लगातार महिलाओं-बेटियां के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही। पाठक ने अखिलेश सरकार को चेताते हुए कहा कि वो वोट बैंक की सियासत छोड़कर राज्य में महिलाओं के साथ दरिदगी पर उतरे आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाही करें।

Related Articles

Back to top button