अजब-गजब

दुल्हन ने स्टेज पर ही खोल दिया गिफ्ट, फिर बॉक्स में दिखा कुछ ऐसा कि शर्म से हो गई पानी-पानी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों शादी से जुड़े वीडियो छाए हुए है। यूजर्स को इस तरह के वीडियो काफी पसंद आते है। शादी के कई वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की ऐसी हरकत लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। कई बार तो शादी में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त मौज-मस्ती से महफिल जमा लेते है और सुर्खियां बटोर लेते है। इस कड़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादीशुदा जोड़े का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर निरंजन महापात्रा नामक व्यक्ति ने इस वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं। तभी शादी में आया कोई गेस्ट दुल्हन को वेडिंग गिफ्ट देता है। दुल्हन स्टेज पर ही गिफ्ट को खोलती है। बाहर से गिफ्ट देखने में मिठाई के डिब्बे की तरह लगता है। दुल्हन डिब्बे को खोलती है। डिब्बे में रखी चीज को देखकर दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो जाती है। हल्का सा हंसकर वह गिफ्ट बॉक्स को किनारे कर देती है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को रील्स के रूप में अपलोड किया गया है। सभी जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर इस गिफ्ट बॉक्स में ऐसा भी क्या था कि दुल्हन के चेहरे का रंग ही बदल गया। गिफ्ट को देखकर दूल्हा और रिश्तेदार भी हंसने लगते हैं। यह वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि इसमें कंडोम के बहुत सारे पैकेट्स थे।

Related Articles

Back to top button