अपराधराज्यराष्ट्रीय

दुष्कर्म पर कैथोलिक पादरी गिरफ्तार

molत्रिसूर। एक कैथोलिक पादरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक नौ वर्ष की एक लड़की द्वारा लैंगिक शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।त्रिसुर आर्कडियोसिस का 44 वर्षीय राजू कोक्कन अप्रैल के आखिरी सप्ताह से फरार था। पुलिस के एक दल ने उसे रविवार को तमिलनाडु में नागरकोइल में पकड़ लिया।नागरकोइल केरल की राजधानी तिरुवनंपुरम से 7० किलोमीटर दूर है।त्रिसुर जिले के पुलिस प्रमुख पी. प्रकाश ने आईएएनएस से कहा  ‘‘उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार शाम तक अदालत में पेश किया जाएगा।’’ लड़की के माता-पिता द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पादरी छुपा हुआ था। कोक्कन पर आरोप है कि उसने लड़की के प्रथम पवित्र कम्युनियन से पहले लड़की को एक नया वस्त्र खरीद कर दिया था। लड़की ने शिकायत की कि उसके साथ लैंगिक दुराचार किया गया और पादरी ने अपने मोबाइल पर उसकी तस्वीर भी ली। 

Related Articles

Back to top button