ज्ञान भंडार

देखें PHOTOS पुलिसवालों ने महिलाओं को मारे थप्पड़, बाल पकड़कर घसीटा

27_1482130256कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के राजेंद्र नगर कुटिया इलाके में पुलिसकर्मियों की सरेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी महिलाओं को बुरी तरह से पीटते और अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी गालियां देते हुए लाठी और थप्पड़ मार रहे हैं। घटना रविवार दोपहर की है। जानिए क्या है पूरा मामला…
– रविवार को एएसआई सतबीर सिंह रविवार सुबह साढ़े 11 बजे राजेंद्र नगर कुटिया स्थित पब्लिक हेल्थ क्वार्टर वासी कुलदीप सिंह का कोर्ट से जारी वारंट देने गया था।
– घर पर कुलदीप का पिता सतीश कुमार मौके पर मिला। उसने जैसे ही कुलदीप के बारे में उसके पिता से पूछा, तो उसके पिता ने एएसआई सतबीर के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।
– आरोप लगाया कि विरोध करने पर सतीश कुमार ने हाथ में ली छड़ी से उसे मारा।
– चौकी प्रभारी ने बताया कि इसके बाद एएसआई ने उन्हें फोन पर सूचना दी। सूचना पर पीसीआर लेकर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, दीपक कुमार सहित वे मौके पर पहुंचे। 
इसके बाद हुई मारपीट
– कुलदीप सिंह ने बताया कि कई महीने पहले उसकी टांग का ऑपरेशन हुआ था। वह चलने से लाचार है। वह बैसाखी के बिना चल तक नहीं सकता।
– घर समन लेकर आए पुलिसकर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब उक्त एएसआई गाली-गलौच करने लगा तो इसपर उन्होंने विरोध जताया। उन्होंने कहा एएसआई ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।
– इसके बाद उक्त एएसआई ने फोन कर सुभाष मंडी चौकी से अन्य पुलिसकर्मियों को बुला लिया। आते ही उक्त पुलिसकर्मियों ने उसके छोटे बेटे प्रवीण को नीचे लेटाकर डंडों से मारना शुरू कर दिया।
– कुलदीप की बेटी ने बताया एक पुलिसकर्मी ने उसे भी कई थप्पड़ मारे बाल पकड़कर उसे घसीटा।
– पुलिसकर्मी वीडियो में महिला व युवक से मारपीट करते भी नजर आ रहे हैं।
– कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने उन्हें ही पीटा और उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
 
पुलिस ने बताए आरोप झूठे
– एसएचओ महेंद्र सिंह ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप को झूठा बताया है। बल्कि अपने तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
– साथ ही इस संबंध में शिकायत पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button