फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

विकल्प के रूप में भाजपा एकमात्र आशा : राजनाथ

 jrसोनीपत (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश की जनता संयुकत प्रगतिशील गठबंधन सरकार के मंत्रियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों से तंग आ चुकी है तथा उसे विकल्प के रूप में भाजपा एकमात्र आशा की किरण दिखाई देती है।  
श्री सिंह जिला भाजपा नेता रमेश कौशिक द्वारा आज यहां आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देशवासियो की भावनाओें को देखते हुए भाजपा ने गुजरात में लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बने विकास पुरूष नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार के रूप में पेश किया है। उनके प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार की घोषणा के साथ ही पूरे देश को कांग्रेस के कुशासन से निजात पाने की उम्मीद जग गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनेगी तथा श्री मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनकर देश का गुजरात की तर्ज पर विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज श्री मोदी की गुजरात को ही नही पूरे देश को जरूरत है उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज तक जनता से जो भी वायदाकिया है उस पर काम भी किया है। इतिहास गवाह है कि जब भाजपा की अगुवाई वाली सरकार बनी तो प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने  पांच परमाणु परीक्षण कराकर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। उस समय अमेरिका के साथ पूरी दुनिया ने भारत को आर्थिक सहायता देना बंद कर दिया किन्तु श्री बाजपेयी ने अच्छी नीतियो के कारण देश  की अर्थव्यवस्था पर भी कोई असर नही पडने दिया।  

Related Articles

Back to top button