ज्ञान भंडार

द कपिल शर्मा शो की टीआरपी छू रहा है आसमान

415700-kapilमुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को हर कोई जनता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि टीवी जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्ट्रेस में आते हैं। यहां तक कि कपिल कई बॉलीवुड हीरो और हिरोइन से ज्यादा कमाई करते हैं।

इन बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस से ज्यादा कमाते हैं कपिल शर्मा

द कपिल शर्मा शो की टीआरपी आसमान छू रही है। कपिल को इस शो के लिए मोटी रकम दी जा रही है। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो साल में एक या दो ही फिल्म करती हैं।

 ट्रेंड एनालिस्ट की मानें तो आलिया भट्ट को एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपए, श्रद्धा कपूर को 3-4 करोड़ रुपए और परिणीति चोपड़ा को 2-3 करोड़ रुपए मिलते हैं। यहां तक कि आदित्य राय कपूर और टाइगर श्रॉफ को भी एक फिल्म के लिए सिर्फ 6 करोड़ रुपए ही मिलते हैं। वहीं कपिल इन सबसे ज्यादा कमाते हैं।

कपिल शर्मा को अपने एक शो के लिए 60 से 80 लाख रुपए प्रति दिन मिलते हैं। इसके अलावा वह एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इस हिसाब से कपिल की हर महीने की कमाई करीब 25 करोड़ रुपए है। इतनी फ़ीस तो बड़े हिरोज को भी नहीं मिलती है। कपिल से बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में सुनील ग्रोवर दूसरे नंबर पर आते हैं।

 

Related Articles

Back to top button