ज्ञान भंडार
धनबाद पीएमसीएच पहुंची एमसीआई की टीम

धनबाद स्थित पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की जांच करने मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को पहुंची। टीम ने यहां के सभी वार्डों का जायजा लिया और कामकाज के तरीकों पर यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अस्पताल की ढांचागत व्यवस्था की भी पड़ताल की। टीम की जाँच रिपोर्ट पर सत्र 2017-18 के लिए पीएमसीएच में मेडिकल सीटों की संख्या तय होगी।
बता दें कि इससे पहले अस्पताल की ढांचागत व्यवस्था और सुविधाओं में कमी का हवाला देकर एमसीआई ने यहां की मेडिकल सीटें कम कर दी थी। एमीसीआई की टीम पहुंचते ही अस्पताल के कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सभी अपने काम को संभालने में जुट गए। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं बदली बदली दिख रही है।



