अन्तर्राष्ट्रीयअपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्लीब्रेकिंगराज्यलखनऊ

धमाका किया और जेल से भगा ले गए 100 कैदी,जाने पूरा मामला

नई दिल्ली : ब्राजील में एक हाई सिक्योरिटी वाले जेल से करीब 100 कैदी फरार हो गए हैं| जोओ पेसोआ में स्थित इस जेल में करीब 680 कैदी रखे गए थे| कैदियों के फरार होने से पहले भारी धमाका किया गया| पूर्वोत्तर ब्राजील के इस रोमू गोंकाल्व्स एब्रेंटिस जेल के मुख्य दरवाजे को सोमवार तड़के भारी हथियारों से लैस लोगों ने उड़ा दिया| इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई| अधिकारियों ने बताया कि हमलावर करीब 20 की संख्या में थे जो चार वाहनों में सवार होकर आए थे| हमलावरों ने सबसे पहले निगरानी टॉवर पर गोलीबारी की और रोमू गोंकाल्व्स एब्रेंटिस जेल के मुख्य दरवाजे को विस्फोटक से उड़ा दिया| अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के कारण एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी| कुछ वक्त पहले लीबिया के साउथ ट्र‍िपोली ऐन जारा जेल से 400 कैदियों के फरार होने की खबर आई थी| तब लीबिया के प्रशासन का कहना था, कि कैदी शहर में 2 हथियारबंद दुश्‍मन ग्रुपों के बीच चल रही लड़ाई का फायदा उठाते हुए फरार हुए हैं|लीबिया में भी सभी कैदी जेल का दरवाजा तोड़ते हुए आगे की गेट से फरार हुए थे|

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button