ज्ञान भंडार

नए साल में इन राशियों के लोगों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, मुश्किल से बनेंगे काम

आर्थिक राशिफल 2020 के मुताबिक नए साल में ऐसी 6 राशियां हैं, जिनका आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा या फिर धन के मामलों में नए साल में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये पांच धनवान राशियां कौन-कौनसी हैं।

वृषभ- आर्थिक दृष्टि से देखें तो साल 2020 आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वर्ष के मध्य में आपको आर्थिक निर्णय लेने में दिक्कत का सामना करन पड़ सकता है। अगर इस आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने जा रहे हैं तो वह सोच-समझदारी के साथ लें। जून और सिंतबर माह वित्तीय लाभ दे सकता है।

उपाय – विधिनुसार शुक्र यंत्र की स्थापना कर उसकी नित्य पूजा करें।

मिथुन- नए वर्ष में मिथुन राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मिलाजुला रह सकता है। इस वर्ष किसी गलत वित्तीय फैसले के कारण धन का नुकसान हो सकता है। वर्ष 2020 में आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आमदनी कम होने के बावजूद धन की बचत करने की कोशिश करें।

उपाय – प्रत्येक बुधवार को गणपति महाराज की आराधना करें।

कर्क- कर्क राशि के लोगों का वित्तीय पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस साल आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन वह धन रुकेगा नहीं। घर में किसी मांगलिक कार्य के चलते आपके ऊपर उधारी बढ़ सकती है। अगर आपने अपनी फैमिली के लिए हैल्थ इंश्योरेंस ले रखा है तो अच्छी बात है, वरना परिजनों के स्वास्थ्य में आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती हो सकती है।

उपाय – प्रत्येक सोमवार का शिवलिंग जलाभिषेक करें।

सिंह- साल 2020 में सिंह राशि वालों को मजबूत आर्थिक प्रबंधन की आवश्यकता होगी। जुलाई से नवंबर तक का समय वित्तीय पक्ष के लिए अच्छा है। इस वर्ष आपको अपने खर्चों में लगाम कसने की आवश्यकता होगी। इससे आपका बजट नहीं बिगड़ेगा। धन की बचत अथवा आय के नए स्रोतों का सृजन करने के लिए पैसों का निवेश किया जा सकता है।

उपाय – प्रत्येक रविवार को सूर्य को जल का अर्घ्य दें।

तुला- नए साल में तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार आपको प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस साल अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अन्य स्रोतों से भी धन कमाने की कोशिश करनी होगी।

उपाय – महिलाओं का सम्मान करें और शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हो सकता है। इस वर्ष आपकी किसी गलती से धन हानि हो सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए बजट प्लान किया जा सकता है। वित्तीय लालच में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो।

उपाय – प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर सरसों का तेल चढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button