टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

नन रेप केस मामला : बिशप फ्रैंको के खिलाफ गवाही देने वाले फादर का मिला शव

नई दिल्ली : केरल नन रेप केस में बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर कुरियाकोसे का शव आज सुबह मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 60 वर्षीय कुरियाकोसे का शव आज सुबह जालंधर के भोगपुर इलाके में मिला, उनकी मृत्यु के कारणों की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कुरियाकोसे के भाई ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। केरल की नन के साथ रेप केस में फंसे फ्रैंको मुलक्कल को भारी दबाव के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। उनके खिलाफ कुरियाकोसे ने अपना बयान दर्ज करवाया था। कुरियाकोसे के भाई जोस कट्टूथारा ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई की हत्या कर दी गई है क्योंकि कुछ दिनों से उनको धमकियां मिल रही थीं। भाई का शव मिलने की खबर मिलते ही वे अल्प्पे के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे अलप्पे पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। केरल की नन ने बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button