अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में बम धमाके में सात की मौत

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
nigeria blastमैदुगुरी: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में हुए तीन आत्मघाती हमले में आज सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रेडक्रास के अधिकारियों ने बताया कि हमला शहर के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र सजेरी में हुए जिसमें सभी की मौत हो गई। घटनास्थल से सभी सात शवों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगुरी में हाल के दिनों में किया गया यह दूसरा सबसे बड़ा हमला है ।तीन सप्ताह पूर्व किए गए एक हमले में 54 लोगों की मौत हो गई थी और 90 अन्य घायल हो गए थे। गौरतलब है कि नाइजीरिया में इस्लामी सत्ता कायम करने के उद्देश्य से आतंकवादी संगठन बोको हराम वहां पिछले कुछ सालों से लगातार हमले कर रहा है जिसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और कई लाख विस्थापित हो गए है।

Related Articles

Back to top button