International News - अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में तेजी से फैल रहा ईसाई धर्म!

काठमांडू : नेपाल एक हिंदू राष्ट्र के तौर पर जाना जाता है। अब यह सेक्युलर देश बन चुका है। हिंदू अब भी बहुसंख्यक हैं, पर हिमालय की गोद में बसे इस देश में लोग तेजी से ईसाई धर्म ग्रहण कर रहे हैं। साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दो साल पहले नेपाल में शक्तिशाली भूकंप आया था। इससे नेपाली गांव रिचेट तबाह हो गया था। यहां के ज्यादातर लोग अब भी अस्थायी शिविरों में हैं। केवल चर्च का पुनर्निर्माण हुआ है। इसके लिए पैसा ईसाई मिशनरियों से मिला। नेपाल में धर्मांतरण पर प्रतिबंध है। फिर भी लोग तेजी से ईसाई धर्म अपना रहे हैं। पिछले दो दशकों में नेपाल में ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां के लोग तलाशने पर पता चलता है कि लोग जाति व्यवस्था से तंग आ चुके है। ईसाई धर्म अपनाकर वह जाति व्यवस्था से बचना चाहते हैं।

2008 तक देश में हिंदू राजशाही थी। देश के उत्तरी क्षेत्र में बौद्ध परंपरा को मानने वाले लोग भी हैं, लेकिन सुदूर लापा घाटी में ईसाई बहुसंख्यक हो रहे हैं।
2011 की सरकारी जनगणना के अनुसार नेपाल की 2.9 करोड़ की कुल आबादी में ईसाइयों की तादाद 1.5 फीसदी पर पहुंच गई। ईसाई समूहों का कहना है कि नेपाल में ईसाई धर्म को माननेवालों की आबादी 3 लाख है। कुछ इलाकों में विदेशी मदद आने से हिन्दू समुदायों में तनाव भी है। समुदाय के एक नेता का कहना है कि ‘ईसाई गरीबों पर दबाव डालकर धर्म बदलवाते है। नेपाल में अगस्त 2018 में नया कानून बनने वाला है, जिसमें धर्मांतरण कराने पर 3 से 5 साल की जेल का प्रावधान होगा। 

 

Related Articles

Back to top button