अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में भूस्खलनों से छह लोगों की मौत

nepalकाठमांडो। मध्य नेपाल के नुवाकोट जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से दो भूस्खलनोें से एक वद्धा और दो बच्चों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है और छह अन्य घायल हो गए। इन भूस्खलनों में छह मकान भी पानी की तेज धार में बह गए। गृहमंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि गोर्सयांग ग्राम विकास समिति में कल रात भारी बारिश से भूस्खलन हुआ जिससे पांच लोगों की जान चली गयी तथा छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार इस घटना में मारे गए सभी लोगों की पहचान हो गयी है और उनमें नौ एवं 11 साल के दो बच्चे शामिल हैं। छह घायलों में दो की स्थिति नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए काठमांडो लाया गया है। यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर नुवाकाट जिले में ही समारी गांव में भूस्खलन से 80 साल की एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पांच लोगों को बचाया गया।

Related Articles

Back to top button