अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

nepal mapकाठमांडो। नेपाल में दूसरे दिन भी आम हड़ताल करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सरकार ने आज कार्रवाई की जिसमें कम से कम पांच व्यक्ति जख्मी हो गए और 100 से ज्यादा आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया। नेपाल के नये संविधान में देश में छह प्रांतों के साथ इसे संघीय ढांचा बनाए जाने के लिए प्रदर्शन हो रहा है।
सीपीएन माओवादी के नेतत्व वाला गठबंधन, मधेसी पार्टियां और जातीय समूहों ने इस व्यवस्था की योजना के खिलाफ हड़ताल का आहवान किया था। उनका कहना है कि यह ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर चल रहे समुदाय के खिलाफ भेदभाव है। पुलिस ने कहा कि जुमला जिले के मुख्यालय खालांगा में प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों से उलक्ष पड़े जिसमें कम से कम पांच व्यक्ति जख्मी हुए हैं। राजनीतिक दलों की तरफ से आहूत इस दो दिवसीय हड़ताल के कारण देश में सामान्य जनजीवन बाधित हो गया था। स्कूल, कॉलेज और प्रमुख बाजार बंद रहे तथा बंद के दौरान वाहन सड़कों से नदारद रहे।

Related Articles

Back to top button