ज्ञान भंडार

पंचायत चुनाव : चार चरणों में होंगे चुनाव, 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक

a1_1444344873रांची. झारखंड में पंचायत चुनाव की डुगडुगी बज गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनाव की घोषणा कर दी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में होगा। इस बार भी गैर दलीय चुनाव होगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 22 अक्टूबर से राज्य में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 20 दिसंबर तक चुनाव कार्यक्रमों की समाप्ति होगी। 24 जिलों के 263 प्रखंडों में पंचायत चुनाव होगा। इनमें से 10 जिलों में तीन चरणों में और जामताड़ा जिले में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 
शेष 13 जिलों में चार चरणों में मतदान होंगे। मतदान सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होंगे। तीन बजे तक जो मतदाता कतार में रहेंगे, उन्हें वोट डालने दिया जाएगा।इस मौके पर डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि राज्य के 24 में से 22 जिले नक्सल प्रभावित हैं।
 
इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। राज्य के 450 किलोमीटर बॉर्डर एरिया को सील करना शुरू कर दिया गया है।गौरतलब है कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद यह दूसरा पंचायत चुनाव है। पहली बार 2010 में चुनाव हुए थे। इसका कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है।

 

Related Articles

Back to top button