फीचर्डराज्य

पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना, `गरज, चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना, धूलभरी हवाएं भी चलेंगी

हिसार: प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सात जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण वातावरण में नमी होने से हरियाणा में पांच व छह जून को गरज—चमक व धूलभरी हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तथा वातावरण में नमी की अधिकता होने के कारण मौसम में परिवर्तन आया है। इसी कारण उत्तर पश्चिमी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में भी चार जून देर रात्रि से मौसम में बदलाव हुआ। अब पांच जून को गरज—चमक व धूल भरी तेज हवाओें के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव इन राज्यों में 06 जून तक बने रहने की संभावना है। इससे मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने, बीच—बीच में आंशिक बादल आने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सात जून के बाद मौसम का खुश्क व गर्म होना संभावित है।

Related Articles

Back to top button