ज्ञान भंडार

पंजाब के डेरा प्रेमी ने शरीर दान का फार्म जेब में डाल दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ srs01_1454652115सिरसा। सिरसा के कस्तूरबा गांधी आश्रम के पीछे रेलवे लाइन के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। उसकी जेब से बॉडी डोनेशन का फार्म मिला है। उसी के आधार पर उसकी पहचान पंजाब के गांव मोड़ी निवासी प्रह्लाद के रूप में हुई है। फिलहाल परिजनों को सूचित कर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुटी है।
 
गुरुवार को डेरे में आया था प्रह्लाद सिंह
सिरसा रेलवे पुलिस के इंचार्ज सकत्तर सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान हुई है। मृतक पंजाब राज्य के गांव मोड़ी का रहने वाला है। उसका नाम प्रह्लाद सिंह पुत्र रूपचंद है। उसके पास से डेरा सच्चा सौदा का शरीर दान करने वाला फार्म मिला है, जिससे पता लगता है कि वह गुरुवार को डेरे में आया हुआ था।
 
परिजनों के आने का इंतजार
अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लाश को सिरसा के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है, वहीं परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही कोई खुलासा हो पाएगा और मामले की जांच आगे बढ़ पाएगी।

Related Articles

Back to top button