जीवनशैली

पक्षियों की रंगीन दुनिया : सारे रंग हमारे पंखों में!

पक्षी हमारे चारों और दिन हो या रात मौजूद रहते हैं। कई पक्षी ऐसे होते है जो हमें देखने में सुंदर लगते हैं। कुछ पक्षी तो रोज दिखाई देते है और कुछ विदेशी पक्षी जो मौसम के हिसाब से ही देखने को मिलते हैं। आज हम पक्षियों की दुनिया में एक नजर डाल रहे हैं। जिसमें कुछ रंगबिरंगे पक्षियों के बारे में जानेगें।

ब्लू कोटिंगा

हैलो दोस्तो, मैं हूं ब्लू कोटिंगा। हम जंगली पक्षी पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर बैठना पसंद करते हैं। फलों को खुरच-खुरचकर खाना हमें पसंद है। हम एक डाल से दूसरी पर फुदकते फिरते हैं। साथ ही खास किस्म की आवाबा निकालते हैं। हम कोलंबिया, उत्तर-पश्चिम एक्वाडोर, पूर्वी और मध्य पनामा के साथ पश्चिमी वेनेबुएला में पाए जाते हैं।

वाइट डव

ख़ूबसूरत झुरमुटनुमा सफेद पंख ही हमारी खासियत हैं। इन्हें देखकर बरबस ही लोग मुग्ध हो जाते हैं हम पर। हमें शांति का दूत तो कहा ही जाता है, पर कुछ स्थानों पर हमें शादी का पक्षी भी कहते हैं। खुश्क स्थानों पर रहना पसंद करते हैं हम और भोजन में अनाज के दाने बड़े चाव से खाते हैं। इसके अलावा फल, चाहे वो कैक्टस का ही क्यों न हो, खा लेते हैं। हम सब अमेरिका के दक्षिणपूर्वी हिस्से में बहुतायत में पाए जाते हैं।

मोर

अपने राष्ट्रीय पक्षी को आप कैसे भूल सकते हैं। हम रंगीन पक्षी हंसी, खुशी और उल्लास के प्रतीक माने जाते हैं। भारत में बहुतायत पाए जाते हैं हम। वैसे तो बयादातर जंगलों में ही रहते हैं पर जंगलों से सटे कुछ गांवों में भी हमारे दर्शन हो जाते हैं। पौधे, बीज और कुछ छोटे-छोटे कीड़े मकोड़ों के साथ सांप जैसे खतरनाक जीव को भी अपना भोजन बना लेते हैं।

गोल्डन नी-हॉउ

यानी कि हैलो, अरे भई! चीनी तीतर हूं न। मोर की तरह दिखता बारूर हूं, पर मोर नहीं हूं। हम पश्चिमी चीन के हिस्सों में मिलते हैं। पर आजकल चिड़िया घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। खाने में हम अनाज के दानें के साथ बिना हड्डियों के छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े खा लेते हैं। वैसे पेड़ की जड़ भी हमारे भोजन का हिस्सा है। हम उड़ने के बजाए दौड़ना भाता है।

किंग फिशर

जैसा कि नाम से ही बाहिर है कि हमें मछलियां बहुत पसंद हैं। मछलियों में अलावा छोटे जीव भी हमें बहुत पसंद हैं। अपनी नुकीली चोंच की वजह से हम लकड़ियों में बड़ी तेजी से छेद भी कर देते हैं। वैसे हमारे भाई-बंधु दक्षिणी-पश्चिमी कनाडा के साथ मैक्सिको, टैक्सास और एरीबोना में बड़ी शान से रहते हैं।

पफिन

हम सॉफ्ट टॉयबा नहीं हैं। हम हैं पफिन, समुद्र में गोते लगाने वाले पक्षी। एक बार के गोते में ही हम बहुत बयादा मछली अपने चोंच में धर लाते हैं। फूला हुआ शरीर और छोटे पैरों के साथ छोटे-छोटे पंख होते हैं हमारे। पर हम बाबरदस्त तैराक होते हैं। कभी मौका मिले तो आबामाना। हम ठंडे प्रदेशों में रहना पसंद करते हैं। समूह में रहना हमें पसंद है।

मैंडेरिन डक

मैं हूं चीनी बत्तख, जिसे सौभाग्य का सूचक माना जाता है। नए शादीशुदा जोड़े को उपहार स्वरूप दिया जाता है। मुझे देखकर आपको लगा होगा कि शायद किसी चित्रकार ने मुझे रंग दिया हो। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमारे चटख रंगों और पंखों की ख़ूबसूरत बनावट ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। मुझे जलीय शाक, बीज और कीड़े-मकोड़ों के साथ बादाम और मोती पसंद है। हम छोटे समूहों में रहते हैं। हमें पानी में मंद गति से तैरना भाता है।

रेन बो लोरिकैट

सतरंगी तोते हैं हम। हम ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी, सॉलोमन आयलैंड में पाए जाते हैं। हमें सामाजिकता बड़ी भाती है। हम साथ मिलकर शोर मचाते हैं। खैर, हम किसी भी प्रकार के जंगल में निवास कर सकते हैं। चाहे वो वर्षा वन हों या फिर सामान्य वन। अपने भोजन के लिए पूरी तरह से पेड़ों पर ही आश्रित होते हैं। उसकी जड़ से लकर कोमल पत्तियां और फल भी खा लेते हैं हम।

लिलास ब्रेस्टेड रोलर

हम छोटे आकार की चिड़िया, चटख रंगों में बहुत आकर्षक लगती हैं न। हमें टिड्डे, भौंरा, कभी-कभी छिपकली, केकड़े जैसे जीवों को अपना भोजन बनाना पसंद है। खुले घास के मैदानों और ऊंचे पेड़ों पर रहते हैं हम।

Related Articles

Back to top button