ज्ञान भंडार
पटना के गांधी मैदान में राम ने किया रावण का दहन, हनुमान ने जलाई लंका

द
स्तक टाइम्स/एजेंसी- बिहार: पटना. रावण दहन के लिए राम की सेना के गांधी मैदान पहुंचने पर सबसे पहले राज्यपाल ने इनका स्वागत किया। हनुमान ने सबसे पहले लंका को जलाया इसके के बाद राम और लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया। फिर कुंभकर्ण को। इसके बाद राम ने अपने तीर से रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजयी दिलायी।
स्तक टाइम्स/एजेंसी- बिहार: पटना. रावण दहन के लिए राम की सेना के गांधी मैदान पहुंचने पर सबसे पहले राज्यपाल ने इनका स्वागत किया। हनुमान ने सबसे पहले लंका को जलाया इसके के बाद राम और लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया। फिर कुंभकर्ण को। इसके बाद राम ने अपने तीर से रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजयी दिलायी।रावण दहन होते ही गांधी मैदान के सभी 24 गेट खोल दिए गए। ताकि लोग आराम से अपने घर को जा सकें। पिछले साल हुए हादसे से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
सुरक्षा के लिए सभी गेट पर पुलिस के चार जवानों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही वॉच टावर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और कंट्रोल रूम पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात थे। पुलिस अधिकारी 40 सीसीटीवी कैमरे से पूरे गांधी मैदान और आसपास के इलाके पर नजर रखे हुए थे। गांधी मैदान के बाहरी क्षेत्र के सभी गेट पर अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात किया गया था।
रावण दहन देखने आने वाले लोगों के गांधी मैदान में प्रवेश के लिए 24 गेट बनाए गए थे। इसके लिए 8 बड़े गेट और 16 छोटे गेट बनाए गए थे। इनमें से वीआईपी गेट नंबर 1 को छोड़कर सभी गेट से आम लोग के लिए खोल दिए गए थे।
