अपराधफीचर्डराज्यराष्ट्रीय

पटना में मोदी की रैली से पहले 7 बम ब्लास्ट, 5 लोग मरे,77 घायल

patपटना।भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की गांधी मैदान में आयोजित हुंकार रैली से पहले हुए बम ब्लास्ट में 5 लोग मारे गए हैं। बिहार के डीजीपी ने कहा कि कुल 7 धमाके हुए हैं।  इस हादसे में  77 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पीएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मोदी की रैली गांधी मैदान में हो रही है वहां भी 5 धमाके हुए और रेलवे स्टेशन पर 2 धमाके हुए। सुरक्षा बलों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस बीच, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने धमाकों की जल्द जांच करने के लिए कहा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि गृह मंत्रालय बिहार के अधिकारियों के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा कि पटना रेलवे स्टेशन और गांधी मैदान में कम तीव्रता वाले धमाके हुए हैं। सिंह ने कहा कि धमाकों की जांच के लिए एनआईए और एनएसजी की टीम जाएगी। गौरतलब है कि रैली की वजह से भारी संख्या में लोग ट्रेनों से भी आ रहे हैं। इस कारण स्टेशन पर भी काफी भीड़ है। जहां मोदी की गांधी मैदान में रैली है उसकी दूरी धमाके स्थल से महज 2 किलोमीटर है। रेल एसपी उपेंद्र सिन्हा ने बताया कि आज सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ। इसके बाद गांधी मैदान के आसपास 5 ब्लास्ट हुए। गांधी मैदान में धमाकों के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मुंगेर यात्रा रद्द कर दी है और वापस पटना लौट रहे हैं। 

 

Related Articles

Back to top button