अपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्लीराज्यलखनऊ

पटना में रिटायर्ड कमिश्नर और पत्नी की हत्या


पटना : बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के बीच राजधानी पटना में गुरुवार की रात रिटायर्ड “कमिश्नर और उनकी पत्नी” की उनके ही घर में हुई हत्या से सनसनी फैल गई है| घटना के बाद से जहां, स्थानीय लोग सकते में है| वही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है| घटना की जांच में पटना पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी जुटे हैं| रातभर एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में पुलिस टीम हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में लगी रही| बतादें गुरुवार की रात राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब “सिंचाई विभाग” के रिटायर्ड कमिश्नर 82 वर्षीय हरेन्द्र प्रसाद और उनकी पत्नी 75 वर्षीय साधना की उनके घर में ही हत्या कर दी गई| हत्या की खबर मिलते ही, पुलिस महकमे में खलबली मच गई|

कमरे में बिखरे पड़े सामान और बेड के नीचे पति-पत्नी की डेड बॉडी देख प्रथमदृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का लगा रहा है| हालांंकि पुलिस के लिये हत्या की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं लग रहा था| लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए आलाधिकारियों ने जांच की कमान खुद संभाली| घटना के बाद से परिजनो में कोहराम मच गया| एक बड़े भव्य मकान में कमिश्नर और उनकी पत्नी रहते थे| हरेंद्र प्रसाद ने दो शादी की थी| कंकड़बाग में भी उनका मकान है| उनकी बेटी ऑस्ट्रेलिया में जबकि एक बेटा दिल्ली में डॉक्टर है| दूसरा बेटा पटना में ही कंकड़बाग में रहता है| कमिश्नर के घर में उनकी देख-रेख और सेवा के लिये नौकरानी रहती थी| पटना के एसएसपी मनु महाराज ने भी इस हत्याकांड को पुलिस के लिये गंभीर और चुनौतीपूर्ण बताया है| उनकी मानें तो प्रथमदृष्टया यह हत्या लूट के मकसद से नहीं की गई है| वैसे उन्होंने सभी पहलुओं पर छानबीन कर अपराधियों तक जल्द पहुंचने का दावा किया है|

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button